AUS vs IND: बदल गया तीसरे टेस्ट का टाइम, इतने बजे होगा टॉस, नोट कर लीजिये सभा सेशन की टाइमिंग

दिसम्बर 13, 2024

Spread the love
AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से मात दी थी, जबकि दूसरे मैच में कंगारू टीम ने पलटवार करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस तरह दोनों टीमों के बीच फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

इस मैच से जुड़ी एक अहम जानकारी अभी हम आपको बताने जा रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला ये मुकाबला बदले हुए समय पर शुरू होगा। इसलिए इस मुकाबले का समय अभी जानकर नोट कर ​लीजिए, क्योंकि अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो शायद आप एक दो सत्र का खेल मिस कर सकते हैं।

AUS vs IND; तीसरे टेस्ट मैच की टाइमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरा टेस्ट को देखने के लिए भारतीय फैंस को सुबह बहुत जल्दी उठना होगा। गाबा में खेला जाने वाला तीसरा मैच सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो जाएगा। पहले दिन इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी पांच बजकर 20 मिनट पर टॉस होगा। बाकी दिन मुकाबला सीधे 5 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन टेस्ट की सेशन टाइमिंग (IND vs AUS 3rd Test Session Timing)

पहले दिन-टॉस: भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 बजे।

खेल की शुरुआत: भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे ।

पहला सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे से सुबह 7:50 बजे ।

लंच ब्रेक: भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से सुबह 8:30 बजे।

दूसरा सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे।

चाय ब्रेक: भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से सुबह 10:50 बजे।

अंतिम सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे।

इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ था। पहले दिन इससे आधे घंटे पहले टॉस हुआ। बाकी दिन सीधे सात बजकर 50 पर मुकाबला शुरू हुआ। इसके बाद दूसरा टेस्ट डे नाइट का था और ये पिंक बॉल से खेला गया था। इसलिए ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ। यहां भी आधे घंटे पहले यानी नौ बजे टॉस हुआ था।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है