साल 2025 में Kuldeep Yadav करेंगे कड़ा वार, GYM से लेकर नेट्स में कर रहे हैं खुद को तैयार

दिसम्बर 31, 2024

Spread the love
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले ही Kuldeep Yadav की ग्रोइन इंजरी की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वो BGT के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए थे। दूसरी ओर ये खिलाड़ी अब भारतीय टीम में वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुका है, वहीं अपनी तैयारियों के वीडियो कुलदीप लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

साल की पहली सीरीज के जरिए हो सकती है Kuldeep Yadav की वापसी

टीम इंडिया साल 2024 में अपनी पहली वाइट बॉल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी, ऐसे में Kuldeep Yadav इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। साथ ही वो NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, ऐसे में आगे उनकी रिपोर्ट दी जाएगी और उसके बाद देखना अहम होगा कि क्या वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में चुने जाते हैं या नहींं।

फिट नहीं हैं Kuldeep Yadav, वो तो सुपर फिट हो चुके हैं

*फैन्स को पसंद आ रही है Kuldeep Yadav  की नई इंस्टा रील वीडियो।

*इस रील में कुलदीप पहले NCA के GYM में वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं।

*वर्क आउट के बाद ये स्पिन गेंदबाज नेट्स में कमाल की गेंदबाजी करता दिखा।

*साथ ही कुलदीप दिख रहे हैं काफी फिट, कैप्शन लिखा-Running towards better।

Kuldeep Yadav में कमाल का उत्साह नजर आ रहा है

View this post on Instagram

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

NCA में कड़ी मेहनत का एक और नजारा देख लो आप

View this post on Instagram

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेला था कुलदीप ने?

जब BGT के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब ही बोर्ड ने बताया दिया था कि कुलदीप को चोट के कारण नहीं चुना गया है। ऐसे में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो टेस्ट मैच था और उसके बाद वो क्रिकेट से दूर हो गए थे। दूसरी ओर कुलदीप उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही उनको मेगा ऑक्शन से पहले IPL की दिल्ली टीम ने भी फिर से रिटेन किया था।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है