विजय हजारे ट्रॉफी में टूटा यशस्वी जायसवाल का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, इस युवा खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन से जीता सभी का दिल

दिसम्बर 31, 2024

Spread the love

विजय हजारे ट्रॉफी में टूटा यशस्वी जायसवाल का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, इस युवा खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन से जीता सभी का दिल

आयुष म्हात्रे ने मात्र 17 साल और 168 दिन की उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Ayush Mhatre (Pic Source-X)

मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में नागालैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में 181 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 दिसंबर को खेला गया।

इसी के साथ आयुष म्हात्रे लिस्ट A क्रिकेट में पारी में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। आयुष म्हात्रे ने मात्र 17 साल और 168 दिन की उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ 17 साल और 291 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

आयुष म्हात्रे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की। रघुवंशी ने इस मैच में 56 रन बनाए और अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इन शानदार पारियों की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 403 रन का स्कोर बनाया।

मुंबई ने नागालैंड के खिलाफ जीत की दर्ज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 214 रन ही बना पाई और 189 रन से इस मैच को गंवा बैठी। नागालैंड की ओर से इस मैच में जे सुचित ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, शानदार खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सुचित के अलावा सलामी बल्लेबाज Sedezhalie Rupero ने 53 रन बनाए, जबकि इमलीवति लेमथुर ने 27 रनों का योगदान दिया।

मुंबई के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। मुंबई के तमाम फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश होंगे। यही नहीं इस जीत के साथ मुंबई ने ग्रुप C में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अभी तक पांच मैच में तीन में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है