3) जय शाह का बड़ा ऐलान, IND vs ENG तीसरे वनडे में लॉन्च होगी खास पहल; बचाई जाएगी कई जिंदगियां
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने बुधवार, 12 फरवरी को अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी जागरूकता पहल ‘अंगदान करें, जीवन बचाएं’ की शुरुआत की घोषणा की। शाह ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह घोषणा की, जहां उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए अंगदान को बढ़ावा दिया।
4) OCA पर गिरी गाज..! Floodlight की खराबी को लेकर ओडिशा सरकार लेगी ऐसा एक्शन
कटक में दूसरे वनडे मैच में ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण माझी, खेल मंत्री सूर्याबंशी सूरज और कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ओडिशा के खेल मंत्री ने मैच के बाद कहा, “फ्लडलाइट की गड़बड़ी के बारे में OCA से जवाब मांगा जाएगा। OCA द्वारा सभी सावधानियां बरतने और व्यापक पूर्व व्यवस्था करने के बावजूद यह घटना घटी।” ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय बेहरा ने मामले को लेकर रिपोर्टरों को बताया, “जब एक जनरेटर खराब हो गया, तो हमने दूसरा जनरेटर चालू कर दिया। लेकिन जनरेटर को हटाने में कुछ समय लगा, क्योंकि खिलाड़ियों का वाहन टावर और दूसरे जनरेटर के बीच में खड़ा था।”
5) “मैं यहां काफी लंबे समय से हूं और…”, कटक में शतक के बाद अपने माइंडसेट को लेकर बोले रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जब आप इतने समय खेल लेते हैं और रन बना लेते हैं तो आपको पता होता है कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि, प्लेयर को अपने माइंडसेट पर भरोसा रखना चाहिए और खेल का मजा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि, “मैं इसी के बारे में बात कर रहा था, देखो जब लोग इतने सालों तक खेल लेते हैं और इतने सारे रन बना लेते हैं। इसका मतलब है कि कुछ तो है। मैंने लंबे समय से इस गेम को खेल रहा हूं और मुझे पता है कि किस चीज की जरूरत है। यह बस ऐसा है कि वहां जाओ और अपनी चीजें करों। जो आज मैंने किया वो मेरी एक चीज है।”
6) पीयूष चावला ने बताया कैसी होगी Champions Trophy के लिए Team India की Playing 11! देखें सभी नाम
2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के उपविजेता रहने के बाद, भारतीय टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट का नौवां संस्करण 19 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य पीयूष चावला ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI का अनुमान लगाया है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (अगर फिट रहते हैं), मोहम्मद शमी।







