Ipl 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को बनाया कप्तान, बतौर कैप्टन ऐसा है उनका रिकॉर्ड

मार्च 14, 2025

Spread the love
Axar Patel. (Photo Source: IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी। इस साल दिल्ली की कप्तानी के लिए अक्षर पटेल के साथ केएल राहुल भी रेस में थे।

जब केएल को दिल्ली ने ऑक्शन में खरीदा तो सभी का मानना था कि उन्हें दिल्ली का कप्तान बनाया जाएगा। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस सीजन के लिए अक्षर पटेल पर भरोसा दिखाया है। बता दें कि पिछले सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। लेकिन इस सीजन ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

बतौर कप्तान अक्षर पटेल का रिकॉर्ड

अक्षर पटेल के पास कप्तानी का अनुभव बहुत ज्यादा नहीं है। उन्हें इसी साल जनवरी में टी20 के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया। 31 साल के अक्षर ने अपनी स्टेट टीम गुजरात के लिए सभी फॉर्मेट को मिलाकर 23 मैचों में कप्तानी की है। हाल ही में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह अपनी टीम के कप्तान थे।

अक्षर पटेल ने टी-20 में 17 मैचों में कप्तानी की। जिसमें उन्हें 10 में जीत मिली है और 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बतौर कप्तान 14 पारियों में 364 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.40 का रहा है। वो कप्तान के तौर पर दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिलने पर कहा कि, मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है। मैं टीम मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का आभारी हूं कि उन्होंने मुझमें इतना भरोसा दिखाया। इस ऑलराउंडर ने कहाकि कैपिटल्स में रहते हुए एक क्रिकेटर और इंसान के रूप में मैं डेवलप हुआ हूं। अब मैं इस टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हूं।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है