
1) हरमनप्रीत कौर खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है: संजय मांजरेकर
महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। दोनों ही टीमों को इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि फाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हरमनप्रीत कौर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2) आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बुरी खबर
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 से पहले बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह इस सीजन से बाहर हो गए हैं। स्टार भारतीय गेंदबाज को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। और तब से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसी तरह 2022 में भी जसप्रीत बुमराह चोट के कारण 11 महीने क्रिकेट से दूर रहे थे। हालांकि, 2023 एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने वापसी की। वापसी के बाद वह लगभग डेढ़ साल तक टीम के साथ बने रहे। लेकिन एक बार फिर बुमराह के सामने यह परेशानी आ पड़ी है।
3) IPL 2025: पंजाब किंग्स का अपने होम ग्राउंड पर कैसा है प्रदर्शन? श्रेयस अय्यर के कप्तान के रूप में आंकड़ों के बारे में भी जाने यहां
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। तमाम क्रिकेट फैंस आगामी टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। पंजाब किंग्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। हालांकि इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले अपनी टीम से रिलीज कर दिया और फिर पंजाब किंग्स ने धाकड़ बल्लेबाज को खरीदा।
4) जब राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन से राजस्थान रॉयल्स टीम में खेलने के बारे में पूछा था, भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में संजू सैमसन को एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। 2013 में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में अपने सफ़र की शुरुआत की थी। हाल ही में संजू सैमसन ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान टीम में अपने समय को लेकर बड़ा बयान दिया। संजू सैमसन ने उस समय को याद करते हुए राहुल द्रविड़ को लेकर कहा कि,’यह काफी मजेदार बात है। मेरे पहले सीजन में राहुल सर ने मुझे ट्रायल के दौरान पहचाना था। उसे समय वह टीम के कप्तान थे और युवा टैलेंट खिलाड़ियों की खोज में थे।
5) आईपीएल के टॉप 9 रिकॉर्ड्स जो किसी के लिए भी तोड़ना है नामुमकिन
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई धमाकेदार मैच खेले जा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 से हुई थी और अभी तक इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड्स टूट भी चुके हैं और बन भी चुके हैं। हालांकि कुछ रिकॉर्ड जैसे भी हैं जिन्हें तोड़ना अब बहुत ही मुश्किल है। आज हम आपको ऐसे ही 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।
6) “यह उसके लिए सबसे बड़ा मौका होगा”- आकाश चोपड़ा ने ईशान किशन को लेकर दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा खरीदे जाने के बाद, ईशान किशन के पास आईपीएल 2025 में अपने करियर को वापस ट्रैक पर लाने का एक शानदार मौका होगा। ईशान किशन पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके ईशान किशन लंबे समय से टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। आईपीएल में भी उन्हें मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ना पड़ा। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था।
7) इस धोखेबाज खिलाड़ी पर BCCI ने लगाया बैन, अब दो साल तक नहीं खेल पाएंगे
आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस लेने के कारण इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दो साल का बैन लगाया गया है। पिछले साल हुई मेगा नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रूक ने ये फैसला इंग्लैंड के घरेलू सीजन पर फोकस करने के लिए लिया था। इंग्लैंड की टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी अगर खुद को उपलब्ध भी बताते हैं तो भी वह आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
8) इस धोखेबाज खिलाड़ी पर BCCI ने लगाया बैन, अब दो साल तक नहीं खेल पाएंगे
आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस लेने के कारण इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दो साल का बैन लगाया गया है। पिछले साल हुई मेगा नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रूक ने ये फैसला इंग्लैंड के घरेलू सीजन पर फोकस करने के लिए लिया था। इंग्लैंड की टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी अगर खुद को उपलब्ध भी बताते हैं तो भी वह आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
9) IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को बनाया कप्तान, बतौर कैप्टन ऐसा है उनका रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी। इस साल दिल्ली की कप्तानी के लिए अक्षर पटेल के साथ केएल राहुल भी रेस में थे। जब केएल को दिल्ली ने ऑक्शन में खरीदा तो सभी का मानना था कि उन्हें दिल्ली का कप्तान बनाया जाएगा। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस सीजन के लिए अक्षर पटेल पर भरोसा दिखाया है।
10) “उनका अलग तरीका था, मेरा तरीका अलग होगा”- KKR की कोचिंग करने को लेकर ड्वेन ब्रावो ने दिया बड़ा बयान
कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर के तौर पर गौतम गंभीर की जगह लेने वाले वेस्टइंडीज के करिश्माई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में सफल अभियान के लिए अपने तरीके अपनाएंगे। गंभीर पिछले सीजन में KKR के मेंटोर थे और तब केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था। मौजूदा चैंपियन टीम ने आईपीएल 2025 सत्र से पहले ड्वेन ब्रावो को कोच नियुक्त किया है क्योंकि गंभीर अब भारतीय टीम के हेड कोच हैं।









