IPL 2025 All Captains Salary: किस कप्तान की सैलरी ज्यादा? तो किसकी कम? जानिए यहां

मार्च 18, 2025

Spread the love
IPL 2025 Captain (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 All Captains Salary: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है। बता दें कि 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट सीजन का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2025 का ओपनिंग मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच, ईडन गार्डन पर खेला जाएगा।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी, जिनके बीच करीब दो महीने के समय के भीतर फाइनल सहित कुल 74 मैच खेले जाएंगे। देखने लायक होगा कि क्या आगामी सीजन में केकेआर अपने खिताब की रक्षा कर पाती है या नहीं?

दूसरी ओर, आगामी सीजन के शुरू होने से पहले पांच टीमों ने अपने कप्तान बदल लिए हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ऋषभ पंत, पंजाब किंग्स की श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स की अक्षर पटेल, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की रजत पाटीदार और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अंजिक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि रहाणे आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे अधिक उम्र के कप्तान हैं, लेकिन उनकी सैलरी बाकी 9 कप्तानों के मुकाबले काफी कम है। रहाणे को आगामी सीजन के लिए केकेआर की कप्तानी करने के लिए सिर्फ 1.5 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं, जबकि सबसे ज्यादा सैलरी स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की होने वाली है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2025 के सभी कप्तानों की सैलरी देखें यहां

टीमनामसैलरीउम्र
गुजरात टाइटंसशुभमन गिल16.5 करोड़25 साल
लखनऊ सुपर जायंट्सऋषभ पंत27 करोड़27 साल
चेन्नई सुपर किंग्सरुतुराज गायकवाड़18 करोड़28 साल
पंजाब किंग्सश्रेयस अय्यर26.75 करोड़30 साल
राजस्थान राॅयल्ससंजू सैमसन18 करोड़30 साल
दिल्ली कैपिटल्सअक्षर पटेल16.5 करोड़31 साल
मुंबई इंडियंसहार्दिक पांड्या16.35 करोड़31 साल
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरूरजत पाटीदार11 करोड़31 साल
सनराइजर्स हैदाराबादपैट कमिंस18 करोड़31 साल
कोलकाता नाइट राइडर्सअजिंक्य रहाणे1.5 करोड़36 साल
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है