
इस IPL सीजन में भी धोनी को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं माही भी अपने चौके और छक्कों से फैन्स का बहुत मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच अब धोनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के दौरान का है और फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
चेन्नई टीम को मिली करारी हार
वहीं संडे के दिन दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का सामना राजस्थान से हुआ था, जहां इस मैच में CSK को हार का सामना करना पड़ा था। पहले खेलते हुए RR टीम ने 182 रन बनाए थे, इस दौरान नीतीश राणा का बल्ला जमकर बोला था। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम 176 रन ही बना पाई 20 ओवर में और राजस्थान टीम ने जीत की कहानी लिख दी। साथ ही मैच में रियान पराग का भी थोड़ा बल्ला चला था, उन्होंने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए थे।
धोनी के आउट होते ही इस फैन्स का रिएक्शन देखने लायक था
*धोनी को राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में किया था आउट।
*बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हुए थे माही, शिमरोन हेटमायर ने पकड़ा था उनका कैच।
*जिसके बाद CSK की महिला फैन का गुस्सा देखने लायक था, फैन ने दिया था गजब रिएक्शन।
*धोनी के आउट होने के बाद गाली देने चाहती थी ये फैन, लेकिन हाथ के जेस्चर के जरिए दिखाया गुस्सा।
फैन का रिएक्शन देख आप लोग भी जाएंंगे हैरान
राजस्थान टीम के खिलाफ कुछ ऐसे आउट थे धोनी
View this post on Instagram
आज पहली जीत की तलाश में उतरेगी हार्दिक की सेना
वहीं आज IPL 2025 में एक ही मैच खेला जाएगा, जहां मुंबई टीम का सामना KKR से होगा। इस सीजन भी मुंबई टीम ने बेहद खराब आगाज किया है, जहां टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में टीम को हार ही मिली है। ऐसे में देखना होगा की तीसरे मैच में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, वैसे KKR टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और टीम को एक में जीत तो एक में हार का सामना करना पड़ा है।








