IPL 2025 RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर है बोला, आंकड़े दे रहे गवाही

अप्रैल 9, 2025

Spread the love
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। यह मैच 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने लाजवाब प्रदर्शन किया है, वे अभी तक कोई मैच नहीं हारे हैं। RCB भी पीछे नहीं है, जिसने इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक मैच गंवाया है।

आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बात करे तो वह भी लय में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 54.67 की औसत से 164 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.86 और सर्वोच्च स्कोर 67 रन का रहा है। वह अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

अब उनका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली के खिलाफ कोहली का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 28 पारियों में 50.33 की औसत से 1057 रन बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। सर्वोच्च स्कोर 99 है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 134.99 है।

यहां देखें डीसी के खिलाफ विराट के आंकड़े

  • मैच- 29
  • पारी- 28
  • रन- 1057
  • औसत- 50.33
  • स्ट्राइक रेट- 134.99
  • 50s- 10
  • सर्वोच्च स्कोर- 99

वहीं बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत रोमांचक अंदाज में की। उसने एलएसजी को एक विकेट से हराया और 210 रनों का पीछा किया, जो लीग के इतिहास में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इसके बाद उन्होंने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। इसके बाद हालिया में दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 25 रनों से हराया।

बता दें कि दिल्ली के अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं और फाफ डु प्लेसिस की वापसी से उनका आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। दूसरी ओर आरसीबी ने अपने अभियान की शुरुआत केकेआर को उसके घर में 7 विकेट से हराकर किया। बाद में उन्होंने सीएसके को 50 रनों से हराया, जो 2008 के बाद से चेपॉक में सीएसके के खिलाफ उनकी पहली जीत है।

आरसीबी को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके उन्होंने शानदार वापसी की।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है