मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के टॉप 3 मोमेंट्स के बारे में जानें यहां

मई 21, 2025

Spread the love
MI vs DC (Photo Source: BCCI)

आज यानी 21 मई को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 59 रन से अपने नाम करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने निराशाजनक बल्लेबाजी की और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स इस दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो गया है। मुकाबले के टॉप 3 मोमेंट्स कौन से रहे, आइए जानते हैं।

सूर्यकुमार की तूफानी पारी

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम एक समय काफी खराब स्थिति में थी और उन्होंने 16.3 ओवर में 123 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 73* रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें  7 चौके और चार छक्के शामिल रहे।

दिल्ली का टॉप-ऑर्डर हुआ फ्लॉप

यही नहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 121 रन पर ढेर हो गई। उसकी शुरुआत बेहद खराब हुई थी। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (11) और फाफ डु प्लेसिस (6) सस्ते में आउट हो गए। वहीं अभिषेक पोरेल (6) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा।

मिचेल सैंटनर का शानदार स्पैल

मुंबई इंडियंस की ओर से मिचेल सैंटनर ने चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में समीर रिजवी, विपराज निगम और आशुतोष शर्मा को वापस पवेलियन की तरह दिखाई। उनके इस स्पैल ने मुंबई की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। यही इस मैच के टॉप 3 मोमेंट रहे।

मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिल्ली टीम की ओर से समीर रिजवी ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाए। मुंबई टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने भी तीन विकेट झटके।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है