29 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL से

मई 29, 2025

Spread the love

एनडीटीवीस्पोर्ट्स के मुताबिक अरशद खान ने कहा कि, ‘मेरे हिसाब से हम पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन आगामी मैच में हम शानदार क्रिकेट खेलने को देखेंगे। एलिमिनेटर मैच में हम मुंबई इंडियंस के खिलाफ धुआंधार प्रदर्शन करना चाहेंगे और फाइनल में अपनी जगह पक्की करने को देखेंगे। यह ऊपर वाले की योजना है कि हमें एक और मैच खेलने को मिला है। फाइनल को भी हम लोग जीतना चाहेंगे। हमारे लिए हर एक मैच महत्वपूर्ण है और उससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है।’

2) संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को क्यों कहा शुक्रिया? IPL 2025 में सफर खत्म होने पर बयां किए जज्बात

IPL 2025 में LSG के खराब प्रदर्शन के बावजूद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को शुक्रिया कहा। गोयनका ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने जज्बात बयां करते हुए लिखा, ”एलएसजी के लिए आईपीएल का यह सीजन खत्म हो गया है। हमारा यह सफर जीत और चुनौतियों से भरा रहा।। सहमारी टीम की फाइटिंग स्पिरिट, एकता और लचीलापन सबसे अलग था। हम प्रतिबद्ध रहे, एक-दूसरे का साथ दिया और कभी हार नहीं मानी। दिल से नेतृत्व करने के

3) PBKS vs RCB Playing XI: हेजलवुड-चहल की होगी वापसी? टीम का साथ छोड़ ये विदेशी खिलाड़ी लौटा घर

पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 का पहला क्वालीफायर आज यानी गुरुवार, 29 मई को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल का टिकट हासिल करेगी, वहीं हारने वाली टीम को एक और चांस मिलेगा। ऐसे में पंजाब और बेंगलुरु दोनों इस मुकाबले में अपनी बेस्ट प्लेइंग XI उतारना चाहेगी। फैंस के जहन में सवाल यह है कि क्या आरसीबी की टीम में मैच विनर गेंदबाज जोश हेजलवुड की और पंजाब किंग्स में युजवेंद्र चहल की वापसी हो पाएगी? बता दें, पंजाब को प्लेऑफ से पहले तगड़ा झटका भी लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्को जेनसन WTC फाइनल की तैयारियों के चलते पंजाब का साथ छोड़ स्वदेश लौट गए हैं।

4) IPL qualifier 1 : पंजाब में बहुत से लोग हमें सपोर्ट नहीं करते…PBKS स्टार अर्शदीप ने की पंजाबियों से खास गुजारिश

आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। शाम को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। लीग चरण को शीर्ष पर खत्म करने वाली PBKS को होम ग्राउंड और होम क्राउड का फायदा मिल सकता है। हालांकि, टीम के स्टार अर्शदीप सिंह का कहना है कि पंजाब में बहुत सारे लोग पंजाब किंग्स का सपोर्ट नहीं कर रहे। आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर-1 से पहले उन्होंने राज्य के लोगों से पंजाब किंग्स का समर्थन करने की गुजारिश की है।

5) PBKS vs RCB Qualifier-1: फ्री में कैसे देखें पंजाब वर्सेस बेंगलुरु क्वालीफायर-1, कितने बजे शुरू होगा LIVE मैच? जानें

पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 क्वालीफायर-1 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में होगा। PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier-1 की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। अगर आपकी जियो सिम में 299 या उससे अधिक का रिचार्ज है तो आप इस मैच को फ्री में देख सकते हैं।

6) PBKS vs RCB Pitch Report Qualifier-1: चंडीगढ़ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम स्टेडियम में इस सीजन 4 ही मैच हुए हैं जिसमें 3 ही पारियों में टीम 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। इसी मैदान पर पंजाब ने IPL के इतिहास का सबसे छोटा 111 रनों के स्कोर को KKR के खिलाफ डिफेंड किया था। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है। यहां ओस एक अहम रोल अदा कर सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगा। बता दें, इस सीजन आरसीबी पंजाब को इसी मैदान पर 7 विकेट से धूल चटा चुकी है।

7) यह तो अपमान है…आर अश्विन ने लगाई ऋषभ पंत की क्लास, आखिर किस फैसले ने कर दिया नाराज?

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मंगलवार को आईपीएल 2025 मैच के दौरान ऋषभ पंत द्वारा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा के खिलाफ रन आउट की अपील को वापस लेने के फैसले से खुश नहीं हैं। अश्विन ने कहा कि यह गेंदबाज का अपमान है, जो आहत महसूस कर सकता है। आरसीबी मैच के दौरान लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 17वें ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के दिगवेश राठी ने देखा कि जितेश ने नॉन स्ट्राइकर छोर छोड़ दिया और उन्होंने गिल्लयां हटा दीं।

8) पंजाब किंग्स और RCB ने आखिरी बार क्वालीफायर-1 खेला तो क्या हुआ? 11 और 9 साल पुराना रिजल्ट करेगा हैरान

पंजाब फ्रेंचाजी ने आखिरी बार 2014 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। पंजाब ने उसी साल क्वालीफायर-1 खेला था। पंजाब टीम की तब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से क्वालीफायर-1 में टक्कर हुई थी। केकेआर ने रॉबिन उथप्पा (30 गेंदों में 42) की पारी के दम पर 163/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पीबीकेएस निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 138 रन ही जुटा सकी थी। पंजाब के लिए रिद्धिमान साहा (31 गेंदों में 35) ने सर्वाधिक रन बनाए। मनन वोहरा ने 19 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। पंजाब के तत्कालीन कप्तान जॉर्ज बेली के बल्ले से 17 गेंदों में 26 रन निकले। चार खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। पंजाब को 28 रनों से हार मिली थी। 2014 में गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर चैंपियन बनी।

9) मैं सिलेक्टर…श्रेयस अय्यर को नहीं चुनने पर क्या बोले गौतम गंभीर? हेड कोच BCCI के इस फैसले से खुश

हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल नहीं करने के सवाल को टाल दिया लेकिन तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल 2025 फाइनल में देश के सशस्त्र बलों के प्रमुखों को आमंत्रित करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना की। शानदार फॉर्म में चल रहे अय्यर को 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। भारत की कमान युवा शुभमन गिल संभालेंगे और ऋषभ पंत उप कप्तान होंगे। पंजाब किंग्स को अपनी अगुआई में आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाने वाले अय्यर के बारे में गंभीर ने कहा, ‘‘मैं सिलेक्टर नहीं हूं।’’

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है