
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए लंदन पहुंच चुकी है। इसको लेकर एक वीडियो भी बीसीसीआई वूमेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही इंग्लैंड और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज 3 जुलाई को दूसरे दिन का खेल जारी है। जडेजा और गिल ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
इसके अलावा मेजर लीग क्रिकेट 2025 के एक मुकाबले में शुभम रंजने ने लगातार दो छक्के लगाए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में ऐसे दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 150 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है।








