
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से हाल ही में देश के कुछ टॉप क्रिकेटरों की कमाई के बारे में पूछा गया, और उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, क्रिकेट कई मायनों में पूरी दुनिया में नहीं खेला जाता है लेकिन, इसने जरूर कुछ खिलाड़ियों को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध किया है।
विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भारत के अब तक के सबसे लोकप्रिय और सफल क्रिकेटरों में से हैं। इन दिग्गजों ने न केवल अपने खेल के प्रदर्शन से, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी बहुत संपत्ति अर्जित की है। इसको लेकर शास्त्री की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
साथ ही वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के आठवें मुकाबले में 24 जुलाई को लीसेस्टर के ग्रेस रोड मैदान पर इंग्लैंड चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच भिड़ंत हुई। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने पुराने रंग में लौटते हुए 51 गेंदों में नाबाद 116 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में चौके-छक्कों की बरसात हुई और इंग्लिश गेंदबाज बेबस दिखे।
दर्शकों ने डिविलियर्स की क्लासिक बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लिया। इस जीत से साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति बना ली। डिविलियर्स ने फिर साबित किया कि वे क्यों हैं “मि. 360°”। इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।









