
सफल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा स्वेदश वापिस आ गए हैं। रोहित के मुंबई पहुंचने की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर भी तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हुए श्रेयस को हाल में ही आईसीयू में भर्ती कराया गया है।










