
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार दूसरा शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पहले वनडे में कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली थी। उसके बाद दूसरे वनडे में रायपुर में उन्होंने 93 गेंदों में 102 रन बनाकर अपनी फॉर्म को जारी रखा। इस प्रदर्शन के साथ कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 53वां शतक भी पूरा किया और लगातार शतक लगाने के मामले में अपनी खास पहचान फिर साबित की।
बहुत लोगों को यह नहीं पता कि यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने लगातार दो या उससे ज्यादा शतक लगाए हों। इससे पहले भी कोहली 11 बार ऐसे शतक लगा चुके हैं जहाँ उन्होंने लगातार दो या उससे ज्यादा मैचों में सेंचुरी बनाई है।
इस हिसाब से, वे इस मामले में दुनिया के नंबर–1 बल्लेबाज हैं। उनके बाद यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने छह बार लगातार शतक लगाने का कारनामा किया है।
कोहली का लगातार रन बनाना यह दिखाता है कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी फिटनेस, खेल के प्रति समर्पण और दबाव में खेलने की क्षमता उन्हें और भी खास बनाती है।
दूसरे वनडे में उनकी यह शानदार पारी भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 195 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया।
कुल मिलाकर, लगातार शतकों का यह रिकॉर्ड दिखाता है कि कोहली कितने निरंतर और भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वे न सिर्फ भारत के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में भी महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
कोहली के लगातार वनडे शतकों की सूची –
| क्रमांक | पारी | विरोधी टीम | वेन्यू | तारीख | ||||||||
| 1 | 118 off 120 | 105 off 104 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड | विशाखापत्तनम | गुवाहाटी | 20 अक्टूबर, 2010 | 28 नवंबर, 2010 | ||||
| 2 | 133* off 86 | 108 off 120 | श्रीलंका | श्रीलंका | होबार्ट | मीरपुर | 28 फरवरी, 2012 | 13 मार्च, 2012 | ||||
| 3 | 183 off 148 | 106 off 113 | पाकिस्तान | श्रीलंका | मीरपुर | हंबनटोटा | 18 मार्च, 2012 | 21 जुलाई, 2012 | ||||
| 4 | 117 off 117 | 106 off 92 | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | कैनबरा | 17 जनवरी, 2016 | 20 जनवरी, 2016 | ||||
| 5 | 131 off 96 | 110* off 116 | श्रीलंका | श्रीलंका | कोलंबो | कोलंबो | 31 अगस्त, 2017 | 3 सितंबर, 2017 | ||||
| 6 | 113 off 106 | 112 off 119 | न्यूज़ीलैंड | दक्षिण अफ़्रीका | कानपुर | डरबन | 29 अक्टूबर, 2017 | 1 फरवरी, 2018 | ||||
| 7 | 140 off 107 | 157* off 129 | 107 off 119 | वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज | गुवाहाटी | विशाखापत्तनम | पुणे | 21 अक्टूबर 2018 | 24 अक्टूबर 2018 | 27 अक्टूबर 2018 |
| 8 | 116 off 120 | 123 off 95 | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | नागपुर | रांची | 5 मार्च, 2019 | 9 मार्च, 2019 | ||||
| 9 | 120 off 125 | 114* off 99 | वेस्ट इंडीज | वेस्ट इंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | पोर्ट ऑफ स्पेन | 11 अगस्त, 2019 | 14 अगस्त, 2019 | ||||
| 10 | 113 off 91 | 113 off 87 | बांग्लादेश | श्रीलंका | चटगाँव | गुवाहाटी | 10 दिसंबर 2022 | 10 जनवरी 2023 | ||||
| 11 | 135 off 120 | 102 off 93 | दक्षिण अफ्रीका | दक्षिण अफ्रीका | रांची | रायपुर | 30 नवंबर, 2025 | 3 दिसंबर, 2025 |









