IND vs NZ: डेरिल मिचेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराया

जनवरी 14, 2026

Spread the love
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 14 जनवरी, बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (131*) की शानदार पारी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पीछा करते हुए ब्लैककैप्स ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही इस जीत साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरे वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 284 रन बनाए। टीम इंडिया को इस टारगेट तक पहुंचाने में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की 112* रनों की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई, तो कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए।

हालांकि, रोहित शर्मा (24) और विराट कोहली (23) अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद, बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। श्रेयस अय्यर 8 रन के निजी स्कोर पर क्रिस्टियन क्लार्क के खिलाफ कैच आउट हो गए।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो दूसरा ही मैच खेल रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कायल जैंमिसन, जैकरी फूक्स, जेडन लेनक्स व माइकल ब्रेसवेल के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, न्यूजीलैंड ने भारत से मिले 285 रनों के टारगेट को 47.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 117 गेंदों में 11 चौके व 2 छक्कों की मदद से 131* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

साथ ही मिचेल ने विल यंग (87) के साथ तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया। भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा व कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। अब सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच 18 जनवरी को दोनों टीमों के बीच इंदौर में खेला जाएगा।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है