
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रोहित आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपना पक्ष रखते हुए नजर आए हैं।
इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, जो इस समय जारी बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं, उनकी एक मुकाबले की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल है। इस वीडियो में स्टेडियम में मौजूद एक फैन उनके जिंबू बुलाता हुआ नजर आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।









