
आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान टी20 टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम व तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हो चुकी है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। इस सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होने वाली है।
तो वहीं, इस सीरीज के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम की चयन किया गया है, उसमें बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का नाम शामिल है। दोनों की वापसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम में काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों ही बहुत ही कम पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए।
हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली बात रही की इस तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और गेंदबाज हारिस रउफ को अनदेखा किया गया है। दोनों ही हाल में ही जारी बिग बैश लीग के 15वें सीजन में खेलते हुए नजर आए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में सौंपी है। जबकि शादाब खान अपनी जगह दोबारा टीम में बनाने में कामयाब रहे हैं, जिन्हें कुछ समय पहले ही टी20 सेटअप में दोबारा शामिल किया गया था। इस सीरीज के दौरान रिजवान की जगह पाकिस्तानी मैनेजमेंट ने विकेटकीपर ख्वाजा मोहम्मद नफे पर भरोसा दिखाया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
29 जनवरी, पहला टी20 – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
31 जनवरी, दूसरा टी20 – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 फरवरी, तीसरा टी20 – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर









