सरकारी फैसले का इंतजार, हिस्सेदारी पक्की नहीं! – T20 Wc स्क्वॉड की घोषणा के बाद पाक कोच का बड़ा बयान

जनवरी 25, 2026

Spread the love

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सस्पेंस भी बना हुआ है। टीम की घोषणा के बाद पाकिस्तान के कोच और चयन समिति ने साफ कर दिया कि अभी तक सरकार से टूर्नामेंट में भाग लेने की आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। यानी टीम चुनी जा चुकी है, लेकिन पाकिस्तान की भागीदारी अभी भी पूरी तरह तय नहीं मानी जा सकती।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह टीम उस वक्त घोषित की है, जब कुछ समय पहले बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की बात कही थी।

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टूर्नामेंट में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया। इसी फैसले के बाद पाकिस्तान में भी भागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे थे।

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद नकवी ने कहा था कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला सरकार करेगी। गौर करने वाली बात यह भी है कि पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा।

टीम की घोषणा लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। इस दौरान हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और चयन समिति के सदस्य आक़िब जावेद ने कहा कि चयनकर्ताओं का काम टीम चुनना है, जो उन्होंने कर दिया है। लेकिन भागीदारी पर फैसला सरकार के हाथ में है। उन्होंने साफ कहा कि अभी 100 प्रतिशत तय नहीं है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलेगा ही।

सलमान अली आगा करेंगे पाकिस्तान की कप्तानी, सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। टीम में किसी बड़े चौंकाने वाले नाम की कमी नहीं है और लगभग वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेलने वाले हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में स्पिन विभाग मजबूत नजर आता है। अबरार अहमद और उस्मान तारिक को बतौर विशेषज्ञ स्पिनर चुना गया है। इनके अलावा मोहम्मद नवाज, शादाब खान और साइम अयूब जैसे स्पिन ऑलराउंडर भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज ख्वाजा मोहम्मद नफे को भी मौका दिया गया है, जिन्होंने अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है।

इस टीम में कई खिलाड़ियों को पहली बार किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान ग्रुप A में है और अपना पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। अब सबकी नजरें पाकिस्तान सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है