नोवाक जोकोविच या कार्लोस अल्कारेज? ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी का किया चयन

फरवरी 1, 2026

Spread the love

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पुरुष एकल फाइनल जबरदस्त चर्चा में है। रविवार, 1 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे (IST) मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कारेज का सामना 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक खिताब का नहीं, बल्कि इतिहास रचने का भी है।

कार्लोस अल्कारेज के पास पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सुनहरा मौका है। अगर वह यह खिताब जीतते हैं, तो ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

वहीं, जोकोविच के लिए यह फाइनल और भी खास है। वह पहले ही 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं और अगर इस बार भी जीतते हैं, तो वह पुरुष और महिला टेनिस मिलाकर 25 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल वह मार्गरेट कोर्ट (24 खिताब) के बराबर हैं।

ईशान अल्कारेज के साथ, अर्शदीप ने जोकोविच पर जताया भरोसा

इस हाई-वोल्टेज फाइनल पर भारतीय क्रिकेटर भी अपनी राय दे रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में ईशान किशन और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी चुने।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 43 गेंदों पर 103 रन बनाने वाले ईशान किशन ने अल्कारेज का समर्थन किया। ईशान का कहना था कि अल्कारेज का खेलने का अंदाज भारतीय क्रिकेट टीम जैसा है तेज, आक्रामक और मौके मिलते ही शॉट खेलने वाला।

वहीं अर्शदीप सिंह ने मज़ाकिया अंदाज में आइसमैन नोवाक जोकोविच का साथ चुना। जब ईशान ने उनसे पूछा कि जोकोविच और कितने ग्रैंड स्लैम जीतेंगे, तो अर्शदीप ने हंसते हुए कहा कि अगर वह जीतते रहे तो लोग पूछते रहेंगे कौन जीता?

ईशान ने अंत में फिर साफ किया कि अल्कारेज के लिए यह जीत बेहद अहम है क्योंकि इससे उनका करियर ग्रैंड स्लैम पूरा होगा। इसी वजह से वह “कार्लितो” के साथ खड़े हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इतिहास किसके नाम होता है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है