T20 Wc 2026: ‘भगवान ने जो तय किया है, उसे बदला नहीं जा सकता’ – सिराज ने अपने शानदार कमबैक पर बात की

फरवरी 8, 2026

Spread the love
Siraj (Image credit Twitter – X)

भारत ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से हराया। हालांकि, यह मैच भारत के लिए आसान नहीं रहा। जिस पिच पर आमतौर पर खूब रन बनते हैं, वहां इस बार बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। भारतीय टीम शुरुआती झटकों के बावजूद 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाजों के दबाव में कभी सहज नहीं दिखी और 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद अहम रहा। सिराज ने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच की दिशा भारत के पक्ष में बनाए रखी।

मैच के बाद सिराज ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से लंबे समय बाद मिलने को भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि दोनों की मुलाकात आईपीएल 2025 के बाद पहली बार हुई। सिराज ने बताया कि सूर्या से मिलते ही भावनाएं उमड़ पड़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी: सिराज

सिराज ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें इस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। पिछला वर्ल्ड कप जीतने के बाद वे टीम से बाहर चल रहे थे और चयनकर्ताओं की योजनाओं में शामिल नहीं थे। ऐसे में इस टूर्नामेंट में वापसी उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रही।

उन्होंने कहा, जो भगवान ने तय किया है, उसे बदला नहीं जा सकता। भगवान ने ही मुझे टीम में वापस लाया, मैच खेलने का मौका दिया और अच्छा प्रदर्शन भी कराया। इसके लिए मैं ईश्वर का जितना धन्यवाद करूं, कम है।

जीत के बाद सिराज ने साफ किया कि टीम का ध्यान अब अगले मुकाबले पर है। भारत को 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना है। उन्होंने कहा कि पहला मैच बिल्कुल वैसा ही रहा जैसा टीम चाहती थी, लेकिन असली लक्ष्य इस जीत की लय को आगे भी बनाए रखना है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है