T20 Wc 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

फरवरी 19, 2026

Spread the love
Team India (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 17 रनों से जीत हासिल कर, लीग स्टेज का शानदार तरीके से समापन किया।

मैन इन ब्लू ने नीदरलैंड के खिलाफ 17 रनों से जीत के बाद, अपने लीग स्टेज के सभी मैचों को जीत हासिल की। इस जीत के बाद, भारत ने ग्रुप ए की पाॅइंट्स टेबल में 8 पाॅइंट्स और 2.500 के नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की।

इसके अलावा दोपहर के मैच में एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 102 रनों से बड़ी जीत हासिल करते हुए सुपर 8 का टिकट कटाया। पाकिस्तान ने 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। मैन इन ग्रीन 6 पाॅइंट्स के साथ ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहे।

साथ ही साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए 34वें मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की और ग्रुप डी में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए अपने सभी लीग मुकाबलों के बाद 8 अंक व 1.943 के रनरेट के साथ पहला स्थान हासिल किया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 36 के बाद

ग्रुप ए

टीममैचजीतेहारेनो रिजल्टपाॅइंट्सनेट रनरेट
भारत (Q)440082.500
पाकिस्तान (Q)431060.976
यूएसए (E)422040.787
नीदरलैंड (E)41302-1.217
नामीबिया (E)40400-3.108

ग्रुप बी

टीममैचजीतेहारेनो रिजल्टपाॅइंट्सनेट रनरेट
श्रीलंका(Q)330062.462
जिम्बाब्वे (Q)321151.984
आयरलैंड (E)412130.150
ऑस्ट्रेलिया (E)312000.414
ओमान (E)30300-4.546

ग्रुप सी

टीममैचजीतेहारेनो रिजल्टपाॅइंट्सनेट रनरेट
वेस्टइंडीज (Q)330061.820
इंग्लैंड ((Q)431060.201
स्काॅटलैंड (E)413020.184
इटली (E)31202-0.588
नेपाल (E)41302-1.349

ग्रुप डी

टीममैचजीतेहारेनो रिजल्टपाॅइंट्सनेट रनरेट
साउथ अफ्रीका (Q)330061.477
न्यूजीलैंड (Q)321040.701
यूएई (E)21101-1.030
अफगानिस्तान (E)20200-0.555
कनाडा (E)20200-1.526

20 देशों के बीच खेला जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया है।

करीब एक महीने चलने वाले टूर्नामेंट में 40 लीग और 15 नाॅकआउट मैच खेले जाएंगे। सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है