T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज? यहां पढ़ें रिपोर्ट

फरवरी 21, 2026

Spread the love
Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की भी याद दिलाता है, जब दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी।

भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स को हराया। पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को भी 61 रन से मात देकर भारत ने अपना दम दिखाया। हालांकि, अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला असली परीक्षा माना जा रहा है। कप्तान एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।

भारतीय टीम की एक चिंता ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। वह इस टूर्नामेंट में अब तक तीनों पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी ग्रुप चरण में कुछ खास लय में नहीं दिखे, इसलिए सुपर-8 में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह शुरुआत में गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ यह धीमी हो जाती है और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बन जाती है। यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं। इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच डबल सुपर ओवर वाला रोमांचक मुकाबला भी खेला गया था।

मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो अहमदाबाद में दिन के समय गर्मी रहेगी। सुबह तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो दोपहर में बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम होते-होते तापमान 26 डिग्री के आसपास आ जाएगा। हल्की धुंध जैसी स्थिति दिन में रह सकती है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है