ZIM vs WI: T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में आया कैरेबियाई तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना डाला ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

फरवरी 23, 2026

Spread the love
Zimbabwe vs West Indies (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर के मैच नंबर 44 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बता दें मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बना दिए है। इस स्कोर के साथ अब वेस्टइंडीज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में श्रीलंका क्रिकेट टीम पहले नंबर पर मौजूद है। श्रीलंका ने साल 2007 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे। तो वहीं, इस खास सूची में अब वेस्टइंडीज दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े स्कोर

स्कोर टीम वेन्यूसाल 
260/6श्रीलंका बनाम केन्याजोहानिसबर्ग2007
254/6वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वेवानखेड़े2026
235/5आयरलैंड बनाम ओमानकोलंबो 2026
230/8इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीकावानखेड़े2016
229/4साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वानखेड़े2016
225/5श्रीलंका बनाम ओमान पल्लेकेले2026

जिम्बाब्वे को जीत के लिए बनाने होंगे 255 रन

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 254 रन बनाए। मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शिमरन हेटमायर ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 34 गेंदों में 7 चौके व 7 छक्कों की मदद से 85 रनों की तूफानी पारी खेली। साथ ही उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी कैरेबियाई खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।

साथ ही रोवमैन पाॅवेल ने 35 गेंदों में 59 रनों की तेज पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 21 और जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली, तो शेरफन रदरफोर्ड 13 गेंदों में 31* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम का टोटल 250 के पार लगाया।

मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 255 रनों का बड़ा स्कोर हासिल करना पड़ेगा, जो लगभग नामुमकिन सा नजर आ रहा है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है