T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच की संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर

फरवरी 25, 2026

Spread the love
West Indies vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन में सुपर 8 के कुछ रोमांचक मैच सभी 8 टीमों के बीच खेले जा रहे हैं। तो वहीं, इसी क्रम में 26 फरवरी, गुरूवार को सुपर 8 डबल हेडर का पहला मैच मुकाबला इनफाॅर्म वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमों की बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है। फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है।

साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में सह-मेजबान भारतीय टीम के साथ 76 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। तो वहीं, कैरेबियाई टीम ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

अहमदाबाद में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक व हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। जो भी टीम सुपर 8 के इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वह लगभग आसानी से सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है। तो वहीं, साउथ अफ्रीका की जीत भारतीय टीम के सेमीफाइनल में बने रहने के लिहाज से अहम होगी।

WI vs SA मैच डिटेल्स

मैच वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सुपर 8 मैच 47, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख व समय (IST)गुरूवार 26 फरवरी, दोपहर 3 बजे से
वेन्यूनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंगJioStar नेटवर्क चैनल और JioHotstar (ऐप और वेबसाइट)

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (WI):

ब्रैंडन किंग, शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अकेल हुसैन, शमार जोसेफ

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (SA):

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है