
जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मैच जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में तीन-तीन बदलाव किए हैं।
जिम्बाब्वे ने ताशिंगा मुसीक्वा, तीनोटेंडा मोपासा और रिजर्ड नगर्वा की जगह क्लाइव मडांडे, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ग्रीम क्रेमर को खिलाया है। जबकि साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल मैच से पहले प्लेइंग इलेवन में टैक्टिकल बदलाव करते हुए तीन परिवर्तन किए हैं। मार्को यान्सेन, कागिसो रबाडा और केशव महाराज को रेस्ट दिया गया है, जबकि जाॅर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे और क्वेना मफाका को आज मौका मिला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे (ZIM):
तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी
साउथ अफ्रीका (SA):
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
टाॅस के समय जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा- आज दिन का खेल है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। दुर्भाग्यवश, चोटों को देखते हुए हमने गेंदबाजी लाइनअप के हिसाब से ही बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रिचर्ड नगर्वा को कमर में चोट है और हम जोखिम नहीं ले सकते। ताशिंगा मुसेकिवा के टखने में चोट है, इसलिए हम जोखिम नहीं लेना चाहते। टिनोटेंडा मापोसा नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह ग्रीम क्रेमर खेलेंगे। वेलिंगटन मसाकाद्जा और क्लाइव मदांडे भी टीम में शामिल हैं।








