SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट

मार्च 3, 2026

Spread the love
Eden Gardens. (Photo Source: Twitter)

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच 4 मार्च, बुधवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। एक गलती और वह टीम टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

हालांकि, पिछला मैच जो यहां पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, एक तरह का वर्चुअल क्वार्टरफाइनल था। इस मैच में 200 के आस-पास स्कोर बना, और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

ऐसे में इस मुकाबले में टाॅस की भूमिका अहम रहने वाली है। साथ ही ईडन गार्डन्स पिच का इतिहास रहा है कि यहां पर क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टाॅप ऑर्डर की बल्लेबाजी इस समय फाॅर्म में है। इस वजह से यह मैच और रोमांचक होने वाला है।

ईडन गार्डन्स, पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच सूखी और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 182 है। हालांकि, हाल ही में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है (स्पिनरों के 31 विकेटों के मुकाबले 44 विकेट), पिच की उछाल और तेज आउटफील्ड से बल्ले खेलने में मदद मिलती है। रात में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस वजह से मैच में कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।

मौसम रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में टाॅस से कुछ समय पहले तक कोलकाता में धूप खिली रहेगी और गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा। दिन और रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम से 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, आर्द्रता 29% रहेगी और यूवी इन्डेक्स 8 रहेगा।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है