
1. IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें
8 मार्च, रविवार को अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है, तो इसके लिए 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। यानी जरूरत पड़ने पर मैच अगले दिन पूरा कराया जा सकता है। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, मैच के दिन खेल को तय समय से अधिकतम 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है, ताकि मुकाबला उसी दिन खत्म हो सके। किसी भी नतीजे के लिए दोनों टीमों का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी होगा।
अगर बारिश या किसी अन्य वजह से मैच बीच में रुक जाता है, तो रिजर्व डे पर खेल वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था। यदि पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तो पूरा मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा। लेकिन अगर रिजर्ड डे मैच बारिश या फिर किसी और वजह से नहीं हो सका, तो आईसीसी द्वारा भारत-न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
2. T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20Is में क्या है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20आई में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड क्या है?
| खेले गए मैच | 02 |
| जीते गए मैच | 00 |
| हारे गए मैच | 02 |
| पहली बार | 1 फरवरी, 2023 |
| सबसे नया मैच | 14 फरवरी, 2026 |
3. क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है? यहां जाने
क्रिकेट ऐसा खेल है जो काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है। इसलिए बड़े टूर्नामेंटों में बारिश या खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रिजर्व डे रखा जाता है। इसी वजह से फाइनल से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या इस मैच के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है?
इसका जवाब है हाँ। अगर किसी कारण से 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो इसके लिए 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। यानी जरूरत पड़ने पर मैच अगले दिन पूरा कराया जा सकता है। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, मैच के दिन खेल को तय समय से अधिकतम 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है ताकि मुकाबला उसी दिन खत्म हो सके। किसी भी नतीजे के लिए दोनों टीमों का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी होगा।
4. 5 शानदार फिनिशर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दबदबा बनाए रखा
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मौजूदा संस्करण में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। खासकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत की पिचों पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों के कारण कई खिलाड़ियों ने दबाव के समय शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसे फिनिशर भी सामने आए जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत रहकर मैच खत्म किया और क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। आइए जानें उन 5 फिनिशरों के बारे में जिन्होंने दबदबा बनाए रखा: 5. डेविड मिलर, 4. ट्रिस्टन स्टब्स, 3. जेसन होल्डर, 2. शिवम दुबे, 1. विल जैक्स
5. ब्रेंडन मैकुलम पर ECB का भरोसा बरकरार, खराब सीजन के बावजूद इंग्लैंड के कोच बने रहेंगे
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हालिया खराब प्रदर्शन के बावजूद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) अपने पद पर बने रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) फिलहाल कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है और मैकुलम को एक और मौका देने की योजना बना रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फैसला किया है कि पिछली गलतियों को दोहराने से बचा जाएगा। पहले खराब प्रदर्शन के बाद बड़े बदलाव किए जाते थे, लेकिन इस बार बोर्ड मैकुलम को 2027 में होने वाली अगली एशेज सीरीज तक मौका देना चाहता है। यह सीरीज इंग्लैंड में खेली जाएगी और इसे टीम के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
6. भारत के T20 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद अहमदाबाद में होटल के दामों ने छुए आसमान, किराया पहुंचा 1 लाख के पार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। दूसरी ओर, इस फाइनल मैच से पहले खबर सामने आ रही है कि जब भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, तभी से अहमदाबाद में होटलों किरायों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
होटल कीमतों को लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद से ही कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। एक होटल रूम जो सामान्य दिनों पर 1000-1500 के बीच मिल जाता था, उसकी कीमत बढ़कर 15 हजार के करीब पहुंच चुकी हैं। तो वहीं, जिन होटलों में सुविधाएं प्रीमियम व लग्जरी हैं, वे एक रात का करीब 56 हजार से 80 हजार के बीच चार्ज कर रहे हैं।
7. T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को फाइनल में ड्रॉप करने की संभावना क्यों है कम?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले भारत के सामने एक मुश्किल फैसला है: खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ बने रहें या कोई बदलाव करें? उनके खराब फॉर्म के बावजूद, एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए उन्हें टीम में बनाए रखेगा।
8. T20 WC 2026: ‘ऐसा लगा जैसे कोई कंप्यूटर बैटिंग कर रहा हो’ – संजू सैमसन की पारी से हैरान राशिद लतीफ
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि संजू सैमसन इस टूर्नामेंट के सबसे शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पारी गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने वाले कंप्यूटर जैसी लग रही थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर 89 रन बनाए।









