Ipl 2026: मुंबई बनाम कोलकाता भिड़ंत से पहले जानें वानखेड़े स्टेडियम के स्टैट और रिकाॅर्ड्स

मार्च 28, 2026

Spread the love
IPL 2026 Wankhede Stadium, Mumbai (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 का रोमांच अब शुरू हो चुका है और इस सीजन का एक बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 29 मार्च को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

वानखेड़े स्टेडियम को T20 क्रिकेट के लिए बेहतरीन पिचों में गिना जाता है। यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है क्योंकि गेंद अच्छे से बैट पर आती है। मैदान की बाउंड्री भी छोटी है, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। नई गेंद से तेज गेंदबाज शुरुआत में स्विंग और सीम का फायदा उठा सकते हैं। समुद्र के पास होने की वजह से हवा (सी-ब्रीज) भी गेंदबाजों को मदद देती है। ऐसे में मैच में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पिछला मुकाबला और MI का दबदबा

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया को आसानी से हराया था। उस मैच में KKR सिर्फ 116 रन ही बना पाई थी। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। इसके बाद टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया, जिसमें रयान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। इस जीत से MI का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

खैर, आईपीएल में हमेशा से मुंबई इंडियंस एक संतुलित टीम मानी जाती है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। टीम के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण जैसे शानदार स्पिनर हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड

खेले गए मैच125
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच56
दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए जीते गए मैच68
बिना किसी नतीजे वाले मैच0
मैच टाई1
पहली पारी का औसत स्कोर173
टीम का सर्वाधिक कुल स्कोर235
सफलतापूर्वक पीछा किया गया सर्वाधिक कुल स्कोर213

अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। IPL 2008 से अब तक दोनों के बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR सिर्फ 11 मुकाबले जीत पाई है। हालांकि, हाल के मुकाबलों में KKR ने अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है