RR vs RCB, Match 16: राजस्थान या बेंगलुरु, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें

अप्रैल 9, 2026

Spread the love
IPL 2026, RR vs RCB: head to head records (image via X)

दो बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुक्रवार, 10 अप्रैल को आईपीएल के 16वें मैच में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। राजस्थान इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, उसने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीते हैं।

उसे ये जीतें चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं।

RR vs RCB मैच डिटेल्स

मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 16, आईपीएल 2026
वेन्यूबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
तारीख और समय10 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

राजस्थान और बेंगलुरु, दोनों टीमों की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है, जबकि रियान पराग की टीम की बॉलिंग थोड़ी ज्यादा कसी हुई लगती है। दोनों टीमों के नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। आईसीसी के लिए जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार शुरुआत करते हैं, जबकि रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। आइये दोनों टीम्स के हेड टू हेड रिकार्ड्स पर डालें नजर

RR vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पलड़ा भारी है। आईपीएल में अब तक हुई 34 भिड़ंतों में से राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं।

खेले गए मैच34
राजस्थान ने जीते14
बेंगलुरु ने जीते17
टाई00
कोई नतीजा नहीं03
पहला मैच26 अप्रैल, 2008 (राजस्थान जीता)
सबसे हाल का मैच24 अप्रैल, 2025 (बेंगलुरु जीता)

जहां एक ओर राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी संतुलित टीम के साथ काफी मजबूत नजर आ रही है। दोनों टीम्स का टारगेट अपनी जीत की ले को बरकरार रखने का होगा।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है