IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

अप्रैल 17, 2026

Spread the love
IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मैच 18 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

आरसीबी को अपनो होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आरसीबी ने इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल की थी। आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स एक अच्छी शुरुआत के बाद जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई है। टीम ने पहले दो मुकाबलों में लखनऊ और मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद गुजरात और चेन्नई के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की खिलाफ मैच में अक्षर एंड कंपनी जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

RCB vs DC: मैच डिटेल्स

मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मैच 26, आईपीएल 2026
वेन्यूएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
तारीख व समय शनिवार 18 अप्रैल, 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

RCB vs DC: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच परंपरागत रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, गेंदबाज भी अपना प्रभाव दिखा सकते हैं, खासकर अगर खेल आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है। चूंकि यह दोपहर का मैच है, इसलिए ओस पड़ने की संभावना कम है, जिससे गेंदबाजों को कुछ राहत मिल सकती है। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना, एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

RCB vs DC संभावित प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

प्रभावशाली खिलाड़ी: समीर रिजवी

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है