ऐतिहासिक! स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

अप्रैल 18, 2026

Spread the love
Smriti Mandhana and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। तो वहीं, इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट सलामी बल्लेबाज व उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है।

साथ ही मंधाना ने इस ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को अपने नाम करते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। मंधाना से पहले भारतीय क्रिकेट में ये कारनामा अभी तक कोई नहीं कर पाया है।

स्मृति मंधाना ने इस मामले में छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे

बता दें कि साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने 14 गेंदों में 13 रनों की एक छोटी पारी खेली, लेकिन उन्होंने हिमटैन रोहित शर्मा के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया।

बता दें कि अब स्मृति भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी (महिला+पुरुष) बन गई हैं। स्मृति मंधाना ने अब तक 155 पारियों (161 मैचों) में 30.31 के औसत और 124.38 के स्ट्राइक रेट से 4,244 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं, जिससे वह इस प्रारूप में भारत की सबसे सफल और लगातार प्रदर्शन करने वाली बल्लेबाजों में से एक बन गई हैं।

गौरतलब है कि रोहित ने भारत के लिए 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 4231 रन बनाए। लेकिन अब रोहित को स्मृति मंधाना ने पीछे छोड़ दिया है।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन बनाए। इसके बाद मेजबान साउथ अफ्रीका ने इस टारगेट को 19.1 ओवरों में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है।

खैर, अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20आई मैच 19 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम पहले मैच में मिली हार को भुलाकर, जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है