RR vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं रियान पराग? यहां जानें

मई 9, 2026

Spread the love
Riyan Parag (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच आज 9 मई, शनिवार को राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होम टीम राजस्थान राॅयल्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं, इस मुकाबले में आरआर के रेगुलर कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे हैं। इस वजह से क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिरी वह इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपको इस खबर के माध्यम से जानकारी देते हैं कि पराग इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं?

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं रियान पराग

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरआर के रेगुलर कप्तान रियान पराग, इस सीजन में पहली बार आईपीएल का कोई मैच नहीं खेल रहे हैं। टॉस के दौरान स्टैंड इन कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बताया कि पिछले मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस मैच के लिए आरआर की टीम में पराग की जगह यश राज पुंजा को शामिल किया गया है। इस अलावा शिमरन हेटमायर के रूप में दूसरा बदलाव भी हुआ है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है