एक Ipl सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

मई 14, 2026

Spread the love
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का मैच मैच नंबर 58 आज 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, जैसे ही मुकाबले में बुमराह मुंबई की कप्तानी करने आए, तो वैसे ही उन्होंने कप्तानी के एक मामले में एक रिकाॅर्ड बना लिया है। बता दें अब वह एक आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस अब आईपीएल में पहली टीम भी बन गई है, जिसकी कप्तान एक सीजन में तीन भारतीय कप्तानों ने की है।

गौरतलब है कि मुकाबले में मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पांड्या फिट ना होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। जबकि उपकप्तान सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत कारणों की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। इस वजह से बुमराह को कप्तानी करने का मौका मिला, और वह इस सीजन एमआई की कप्तानी करने वाली तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

एक आईपीएल सीजन में तीन अलग कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें

टीमसालकप्तानी करने वाले खिलाड़ी
मुंबई इंडिंयस2008हरभजन सिंह, शाॅल पोल्लाॅक, सचिन तेंदलुकर
पुणे वाॅरियर्स इंडिया2013एंजेलो मैथ्यूज, राॅस टेलर, आरोन फिंच
सनराइजर्स हैदराबाद2021डेविड वाॅर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे
पंजाब किंग्स2024शिखर धवन, सैम करन, जितेश शर्मा
मुंबई इंडिंयस2026
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह

सोर्स – क्रिकबज

दूसरी ओर, आपको धर्मशाला में जारी इस मैच के बारे में जानकारी दें तो खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 10 ओवर बाद एक विकेट के नुकसान पर कुल 89 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय प्रभसिमरन सिंह 42* और कूपर काॅनली 19* रन बनाकर मौजूद हैं। जबकि प्रियांश आर्य को 22 रनों के निजी स्कोर पर दीपक चाहर ने बोल्ड आउट कर दिया है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से यह मैच पंजाब किंग्स के लिए काफी अहम है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में अय्यर एंड कंपनी कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है