15 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

मई 15, 2026

Spread the love
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी

जारी आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। मुकाबले में पंजाब से मिले 201 रनों का पीछा करते हुए मुंबई के लिए तिलक ने 33 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्कों की मदद से 75* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

2. LSG vs CSK: इकाना में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी सबकी नजरें

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर खेलने उतरेंगी।

जहां लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज कर टॉप-4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर पहुंच चुकी है। खैर, आइए देखते हैं इस मुकाबले के टाॅप-3 प्लेयर बैटल: 1. उर्विल पटेल बनाम शाहबाज अहमद, 2. जोश इंग्लिस और अंशुल कंबोज की भिड़ंत, 3. संजू सैमसन बनाम मोहम्मद शमी

3. एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

एक आईपीएल सीजन में तीन अलग कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें

टीमसालकप्तानी करने वाले खिलाड़ी
मुंबई इंडिंयस2008हरभजन सिंह, शाॅल पोल्लाॅक, सचिन तेंदलुकर
पुणे वाॅरियर्स इंडिया2013एंजेलो मैथ्यूज, राॅस टेलर, आरोन फिंच
सनराइजर्स हैदराबाद2021डेविड वाॅर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे
पंजाब किंग्स2024शिखर धवन, सैम करन, जितेश शर्मा
मुंबई इंडिंयस2026
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह

सोर्स – क्रिकबज

4. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, टिकट बिक्री ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

ICC महिला T20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही इतिहास रच रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की टिकट बिक्री ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट फैंस के बीच महिलाओं के क्रिकेट को लेकर बढ़ते उत्साह का यह सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

इस बार की टिकट बिक्री ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2020 महिला टी20 वर्ल्ड कप के कुल दर्शक आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2020 के पूरे टूर्नामेंट में कुल 1,36,549 दर्शक मैदान पर पहुंचे थे, जबकि 2026 संस्करण में यह आंकड़ा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पार हो चुका है।

5. ODI टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह! तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। इस 15-सदस्यीय टीम में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। 9 जून से शुरू होने वाली इस ट्राई-सीरीज में, मेजबान श्रीलंका ‘ए’ और अफगानिस्तान ‘ए’ के साथ इंडिया ‘ए’ भी हिस्सा लेगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा, और सभी मैच दम्बुला स्टेडियम में होंगे।

वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत संधू, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान

6. पाकिस्तान के दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए शाहिद अफरीदी! मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को बुधवार, 6 मई को प्रतिष्ठित ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया; इसके साथ ही वह पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पाने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं।

इस सम्मान के साथ, यह ऑलराउंडर पाकिस्तान क्रिकेट के उन दिग्गज खिलाड़ियों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गए, जिनमें पूर्व कप्तान इमरान खान, वसीम अकरम, वकार यूनिस और अब्दुल हफीज कारदार शामिल हैं; जिन्हें देश के लिए उनकी सेवाओं हेतु पहले ही ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ऐवान-ए-सद्र में आयोजित एक आधिकारिक समारोह के दौरान प्रदान किया।

7. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना चेन्नई से

आईपीएल के जारी सीजन का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 मई को शाम 7.30 बजे से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से चेन्नई के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। जबकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ आत्मसम्मान के लिए खेलती हुई नजर आएगी।

8. ‘मैच का टर्निंग पॉइंट’, जीत के बाद बुमराह ने बताया कौन से थे वो दो खिलाड़ी जिन्होंने पूरे मैच को बदल दिया

धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद, स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह से मैच के टर्निंग पाॅइंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि तिलक की पारी और शार्दुल की गेंदबाजी, दोनों श्रेय के बराबर हकदार हैं। मैच के दौरान तिलक ने अपनी भावनाओं को काबू में रखा और शेप बनाए रखा। उन्हें खुद पर काफी विश्वास था।’

9. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर इस मामले में केस हुआ दर्ज

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक नए विवाद में फंस गए हैं। बता दें योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। योगराज ने महिलाओं पर गलत टिप्पणी की थी। योगराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक वेब सीरीज की वायरल क्लिप में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 में केस दर्ज कराया गया है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है