‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर

मई 19, 2026

Spread the love
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम में कई युवाओं को पहली बार मौका मिला, तो अनुभवी खिलाड़ियों का भी बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।

हालांकि, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सिर्फ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए चुना गया है। पंत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली। पंत की जगह वनडे में केएल राहुल और ईशान को वनडे टीम में मौका मिला। इसके अलावा टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को नया उपकप्तान नियुक्त किया गया।

तो वहीं, जब टीम की घोषणा के समय प्रेस काॅन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से ऋषभ पंत के वनडे टीम ना चुने जाने और टेस्ट से उपकप्तानी वापिस लेने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा-

“हम चाहते हैं कि वह हमेशा की तरह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बनें। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कोई चिंता है। मुझे लगता है कि वह हमारी टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं। चोट लगने से पहले तक उनका इंग्लैंड दौरा बहुत अच्छा रहा था। इसलिए, मुझे यकीन है कि वह कुछ और रन बनाना चाहेंगे। वह हमेशा से टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छे रहे हैं। इस समय, हां, हमने वनडे क्रिकेट में विकेटकीपिंग के दो अलग-अलग विकल्प आजमाए हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में, वह हमारे मुख्य खिलाड़ियों में से एक बने रहेंगे।”

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (वीसी), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है