Ipl 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

मई 21, 2026

Spread the love
KKR vs MI (Image Credit- Twitter )

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने चार विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की, और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 148 रनों का लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में रहाणे एंड कंपनी ने 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, केकेआर बनाम एमआई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो होम टीम केकेआर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। हालांकि, मुंबई के टाॅप ऑर्डर ने आज निराश किया।

रयान रिकेल्टन 6, रोहित शर्मा 15, सूर्यकुमार यादव 15 और तिलक वर्मा सिर्फ 20 रनों का योगदान ही दे पाए। नमन धीर शून्य पर आउट हुए, तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। लेकिन, अंत में ऑलराउंडर काॅर्बिन बाॅश ने 18 गेंदों में 32* रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

तो वहीं, केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन व कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अनुभवी सुनील नारायण ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद, जब केकेआर एमआई से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में फिल एलन (8) और कैमरन ग्रीन (4) के जल्दी आउट होने के बाद लग रहा था कि मुकाबले में मुंबई वापसी करेगी, लेकिन मनीष पांडे (45) और रोवमैन पाॅवेल (40) के बीच चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई, जिसने केकेआर को रनचेज में बनाए रखा।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में काॅर्बिन बाॅश को 3 विकेट मिले। इसके अलावा दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह व ए गजनफर को 1-1 विकेट मिला।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है