Ipl 2026: ‘अगर Gt ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, तो वे खिताब जीत रहे हैं’ क्वालिफायर 2 से पहले अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

मई 29, 2026

Spread the love
Gujarat Titans (GT) (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने जारी आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है। गौरतलब है कि आईपीएल के जारी 19वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच आज 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा।

लेकिन इस बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा अगर गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बना लेती है, तो वे निश्चित रूप से इस बार आईपीएल खिताब जीत रहे हैं। अश्विन को लगता है कि गुजरात टाइटंस को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में होम टीम होने की वजह से बड़ा फायदा मिल सकता है।

आर अश्विन का बड़ा बयान

गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच होने वाले मैच से पहले, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से अश्विन ने कहा- “GT हर हाल में RR को हरा देगा। मैं इसे लिखित में दे सकता हूँ। और अगर GT फाइनल में पहुँच जाता है, तो ट्रॉफी तो उनकी ही होगी। अहमदाबाद की पिच उन्हें अच्छी तरह से पता है। GT अपना दूसरा खिताब जीतेगा। RCB की एकमात्र उम्मीद यही है कि वे फ्लाइट पकड़कर मुल्लांपुर में ही GT को रोक दें, क्योंकि अहमदाबाद में उनके जीतने का कोई चांस नहीं है।”

अश्विन ने आगे कहा “विश्लेषण के हिसाब से देखा जाए तो क्वालिफायर 2 में आरआर को जीटी को हराना चाहिए। फिर भी, जीटी ही जीतेगी। वैभव सूर्यवंशी एक अहम खिलाड़ी साबित होंगे, लेकिन उन्हें पता है कि सिराज और रबाडा के खिलाफ उन्हें सावधान रहना होगा। जीटी के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में उन्होंने भले ही कुछ रन बनाए हों, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं की। उन्हें निश्चित रूप से रन बनाने होंगे और मैं यही चाहता हूं, पर मुझे पूरा विश्वास है कि जीटी ही जीतेगी।”

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि दूसरे क्वालिफायर में कौनसी टीम जीत हासिल करती है? फाइनल मैच इस बार 31 मई को अहमदाबाद में आरसीबी और क्वालिफायर 2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है