Ipl 2026: बड़ी खबर, खराब सीजन के बाद ऋषभ पंत ने Lsg में कप्तानी के पद से दिया इस्तीफा

मई 29, 2026

Spread the love
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के बाद, टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पंत ने एलएसजी की कमान साल 2025 में संभाली थी, जब उन्हें टीम ने एक भारी भरकम कीमत देकर दिल्ली कैपिटल्स से अपनी टीम में शामिल किया था।

आईपीएल के आगामी सीजन से विकेटकीपर-बल्लेबाज के फ्रेंचाइजी के साथ आगे भी विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में बने रहने की संभावना है। हालांकि, लखनऊ टीम के किसी भी खिलाड़ी ने इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। साथ ही फ्रेंजाइजी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

इस पोस्ट में एलएसजी ने लिखा- “लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) औपचारिक रूप से यह घोषणा करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी के कर्तव्यों से मुक्त होने का अनुरोध किया है, और फ्रेंचाइजी ने उनके अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।”

“ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया है। ऐसे फैसले लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सामूहिक विकास पर है, सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना।”

देखें एलएसजी की यह पोस्ट

आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन

तो वहीं, आईपीएल 2026 में टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत हासिल की है, जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। साथ ही टीम ने 8 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल को आखिरी पायदान पर खत्म किया। इससे पहले साल 2025 में भी टीम 12 अंकों के साथ 7वें पायदान पर रही थी। खैर, देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कौनसा खिलाड़ी करता हुआ नजर आएगा?

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है