NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के बंपर दौरे का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा

जून 3, 2026

Spread the love
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2026 में भारतीय टीम के दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया इस बार अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान वह पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज सहित कुल 12 मैच खेलती हुई नजर आएगी। यह पहली बार होगा जब भारत मल्टीफाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर होगी।

साथ ही यह पिछले 7 सालों में पहली बार होगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम किसी टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2019 में टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था। तो वहीं, साल 2022 के बाद यह भारत का पहला व्हाइट बाॅल टूर होगा।

22 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से शुरू होगा। पहले दो टी20 मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे। जबकि तीसरी टी20 मैच वेलिंगटन, चौथा टी20 ऑकलैंड और पांचवां व आखिरी टी20 मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

इसके बाद 4 नवबंर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ऑकलैंड, दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन और चौथा व पांचवा वनडे मैच माउंट मौगुनई में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के बाद खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट के दो मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन और दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे 2026 का फुल शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू 
पहला टी20आई22 अक्टूबरक्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई24 अक्टूबरक्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई27 अक्टूबरवेलिंगटन
चौथा टी20आई30 अक्टूबरऑकलैंड
पांचवां टी20आई01 नवंबरहैमिल्टन
पहला वनडे04 नवंबरऑकलैंड
दूसरा वनडे07 नवंबरवेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरमाउंट मौगुनई
पांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट मौगुनई
पहला टेस्ट19-23 नवंबरवेलिंगटन
दूसरा टेस्ट27 नवंबर-01 दिसंबरक्राइस्टचर्च
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है