‘टी20 में सूर्यकुमार कोहली के बराबर हैं’ आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने किया चौंकाने वाला दावा

जून 5, 2026

Spread the love
Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत को इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव को टी20 फाॅर्मेट में कप्तानी में श्रेयस अय्यर रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से सूर्या की कप्तानी को क्रिकेट फैंस ने सराहा है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की आलोचना देखने को मिली है।

लेकिन, इस बीच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ सूर्यकुमार यादव के सपोर्ट में उतर आए हैं। पूर्व भारतीय ने कहा कि आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। साथ ही उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में सूर्या काफी हद तक विराट कोहली जैसे ही हैं।

मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “सूर्यकुमार यादव कोई नए बल्लेबाज नहीं हैं। वह एक सिद्ध खिलाड़ी हैं। पिछले आईपीएल में ही उन्होंने 700 रन बनाए थे। फॉर्म में न होना एक बात है। कोहली भी दो साल तक फॉर्म से बाहर रहे थे, लेकिन यह विश्वास था कि एक बार जब वह लय में आ जाएंगे, तो वह फिर से रन बनाएंगे।”

कैफ ने आगे कहा- “टी20 में सूर्यकुमार कोहली के बराबर हैं, उनसे कम नहीं हैं। विश्व कप में तुलना मत कीजिए। मैं मानता हूं कि उन्होंने विश्व कप में रन नहीं बनाए हैं, लेकिन वह कोई हल्के-फुल्के खिलाड़ी नहीं हैं। कोहली जैसे खिलाड़ी का भी एक खराब दौर आया था, लेकिन उन्हें टीम का समर्थन मिला। हर खिलाड़ी का बुरा समय आता है। आप उन्हें एक-दो सीरीज के बाद टीम से बाहर कर सकते थे, तब मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। कम से कम जीतने वाले कप्तान को थोड़ा सम्मान तो दीजिए।”

“मुझे लगता है कि यह समय सही नहीं है। आप सूर्या को हटा सकते हैं, लेकिन आपको उन्हें कम से कम एक और सीरीज का मौका देना चाहिए था। अगर वह वहां रन नहीं बना पाते, तो आप कह सकते थे कि अब हम आगे बढ़ रहे हैं। हमने आपको मौका दिया, लेकिन आप फॉर्म में वापस नहीं आ पाए, और अब हम दूसरे खिलाड़ियों की तरफ देख रहे हैं।”

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है