Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जून 21, 2026

Spread the love
South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)

यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच जारी सीजन का 18वां मुकाबला मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शुरू होने वाला है, जिसमें भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। भारतीय महिला टीम की ओर से प्रेमा रावत टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू करने में सफल रही हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट ने क्रांती गौड़ की जगह अरुंधती रेड्डी को खिलाया है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। ताजमिन ब्रिट्स और डेन वैन नीकेर्क की वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम (IND W):

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

साउथ अफ्रीका महिला टीम (SA W):

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजान काप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

SA W vs IND W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

मैच खेले 24
भारत ने जीते 11
साउथ अफ्रीका ने जीते 10
टाई/नो रिजल्ट03
सबसे पहले मैच30 नवंबर, 2014
हालिया मैच 27 अप्रैल, 2026

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच देश की सबसे ज़्यादा उछाल वाली पिचों में से एक है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और इसमें अच्छा उछाल और कैरी होता है। तेज गेंदबाज़ों को लेटरल मूवमेंट से मदद मिलती है, जिससे नई गेंद का सामना करना सबसे मुश्किल होता है। बाउंड्री काफी बड़ी हैं और आउटफील्ड तेज है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर हुए दो मैचों में स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है