| मैच | आयरलैंड बनाम भारत, पहला टी20आई, भारत का आयरलैंड दौरा 2026 |
| वेन्यू | सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट |
| तारीख और समय | शुक्रवार, 26 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव |
मौसम की जानकारी
बीबीसी के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार (26 जून) तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है, साथ ही दोपहर और शाम के समय भी बारिश हो सकती है। मैच के तय समय के दौरान बारिश की संभावना 30 से 43 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की भविष्यवाणी की गई है।
मुकाबले के शुरुआती हिस्से में बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है, क्योंकि मैच शुरू होने के समय इसके होने की संभावना सबसे ज्यादा है। दोपहर में बाद में बारिश की संभावना थोड़ी कम हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि टी20आई फॉर्मेट में मैच पूरा होने के लिए दोनों टीमों की ओर से कम से कम पांच-पांच ओवर का खेल होना जरूरी है। फैंस उम्मीद करेंगे कि पूरा मैच हो और मुकाबला रोमांचक रहे।
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20आई मैच शुक्रवार, 26 जून को बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। यह मैच शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा और टॉस शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।






