बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

जून 30, 2026

Spread the love
Team India (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया के डरहम पहुंचने की एक वीडियो को बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी। इसके बाद इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को रात 10 बजे से चेस्टर-ली-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में ग्राउंड में खेला जाएगा।

टीम इंडिया पहुंची डरहम

हालांकि, आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से गंवाने के बाद, टीम इंडिया की क्रिकेट जगत में आलोचना हो रही है। गौतम गंभीर की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ और नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के मैदानी फैसले को लेकर काफी बातें हो रही हैं।

लेकिन, अब देखना होगा आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे पर कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस बतौर कप्तान व खिलाड़ी शानदार खेल दिखाने को उत्सुक होंगे। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर होगी, क्या वह इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू कर पाएंगे?

इंग्लैंड बनाम भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल 

तारीख मैचभारतीय टाइमिंगजगह
1 जुलाईपहला टी20रात 10:00 बजेचेस्टर-ली-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड
4 जुलाईदूसरा टी20शाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
7 जुलाईतीसरा टी20रात  10:00 बजेट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
9 जुलाईचौथा टी20रात 10:00 बजेकंट्री ग्राउंड, ब्रिस्टल
11 जुलाईपांचवां टी20 शाम 7:00 बजेद रोज बोल, साउथम्पटन

इंग्लैंड बनाम भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल 

तारीख  मैच  भारतीय टाइमिंगजगह
14 जुलाईपहला वनडेदोपहर 3:30 बजेएजबस्टन, बर्मिंघम
16  जुलाईदूसरा वनडेशाम 5:30 बजेसोफिया गार्डन, कॉर्डिफ
19 जुलाईतीसरा वनडेदोपहर 3:30 बजेलॉर्ड्स, लंदन
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है