
भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए और इसी के साथ लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। यह उपलब्धि किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद खास मानी जाती है और अब क्रांति का नाम भी क्रिकेट के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ गया है।
पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को दिया बड़ा झटका
इंग्लैंड की दूसरी पारी में क्रांति ने शुरुआत से ही शानदार लय दिखाई। उन्होंने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को पवेलियन भेजा। इसके बाद माया बाउशियर का विकेट लेकर मेजबान टीम पर दबाव बढ़ा दिया। यहीं नहीं, उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नट सीवर ब्रंट को भी आउट किया, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं।
क्रांति ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए एलिस कैप्सी और लॉरेन बेल को भी आउट किया। लॉरेन बेल का विकेट उनके पांचवें शिकार के रूप में आया और इसी के साथ उन्होंने अपनी फाइव विकेट हॉल पूरा कर लिया। उनके इस प्रदर्शन ने भारत को मुकाबले में मजबूत स्थिति दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
परिवार और टीम के साथ मनाया खास पल
इतिहास रचने के बाद क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम लिखा और इस खास पल को अपने परिवार के साथ वीडियो कॉल के जरिए साझा किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और टीम के अन्य खिलाड़ी भी इस यादगार मौके पर उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि का जोरदार जश्न मनाया।
खैर, अब क्रांति गौड़ अब उन चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले कपिल देव, बिशन सिंह बेदी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। क्रांति की यह सफलता भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक ऐतिहासिक पल मानी जा रही है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।









