क्रिकेटर एशले गार्डनर पर लगा चीटिंग का आरोप, पत्नी ने सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ी का नाम उजागर कर मचाया हड़कंप

जुलाई 13, 2026

Spread the love
Ashleigh Gardner Accused of Cheating with Teammate (image via X)

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम मैदान के बाहर एक अनएक्सपेक्टेड विवाद में घिर गई है। टीम की स्टार ऑल-राउंडर और उप-कप्तान एशले गार्डनर पर अपनी ही टीम की खिलाड़ी जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर होने के सार्वजनिक आरोप लग रहे हैं। मामला तब और बढ़ गया जब गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने सोशल मीडिया पर सीधे वॉल का नाम लिया।

ये आरोप तब सामने आए, जब ‘डेली मेल’ ने खबर दी कि गार्डनर की शादी टूट गई है। खबर में दावा किया गया था कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ संबंध बनाए थे। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में उस क्रिकेटर का नाम नहीं बताया गया था, लेकिन राइट ने खुद कई इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि कर दी।

राइट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वॉल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा

‘डेली मेल’ के मुताबिक, इस कपल के रिश्ते में दरार इस साल की शुरुआत में भारत में हुए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के दौरान आई। राइट, गार्डनर का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ गई थीं, लेकिन टीम की दूसरी खिलाड़ियों ने गार्डनर के बर्ताव में बदलाव महसूस किया। सिडनी लौटने पर, गार्डनर ने राइट को बताया कि उनकी फीलिंग्स बदल गई हैं और अचानक उन्होंने शादी खत्म कर दी यह बात इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि वे परिवार शुरू करने की योजना बना रहे थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ‘डेली मेल’ के अनुसार, जब बोर्ड के सीनियर कम्युनिकेशंस चीफ रिचर्ड हिंड्स से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने “नो कमेंट” (कोई टिप्पणी नहीं) कहकर जवाब दिया। प्रकाशन ने गार्डनर से भी संपर्क किया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने न तो रिपोर्ट पर और न ही राइट के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी थी।

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है