ENG vs IND: दूसरे वनडे में इंंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जुलाई 16, 2026

Spread the love
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 16 जुलाई, गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस महत्वपूर्ण मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।

मेजबान इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लियाय डाॅसन और जोस टंग की जगह साकिब महमूद व गस एटकिंसन आज का मुकाबला खेल रहे हैं। तो वही, भारतीय क्रिकेट टीम ने बीमार केएल राहुल की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (ENG)

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाॅशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा

भारत (IND)

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद

सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है की कार्डिफ में सोफिया गार्डन्स एक बैलेंस्ड पिच देगा जो आमतौर पर मैच आगे बढ़ने पर स्लो बॉलर्स और स्पिनर्स को फायदा पहुंचाती है, साथ ही अगर बैट्समैन जम जाते हैं तो उन्हें रन बनाने का पूरा मौका मिलता है। क्योंकि यह एक डे/नाइट मैच है जो लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार के हिसाब से शाम 5:30 बजे) शुरू होगा, इसलिए दिन भर बदलते मौसम के हालात इस बात में बड़ी भूमिका निभाएंगे कि पिच कैसा बर्ताव करेगी।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले 111
भारत ने जीते62
इंग्लैंड ने जीते 44
नो रिजल्ट/टाई03/02
सबसे पहले मैच 13 जुलाई, 1974 (इंग्लैंड ने जीता)
हालिया मैच 14 जुलाई, 2026 (भारत ने जीता)
MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है