रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

जुलाई 17, 2026

Spread the love

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या रोहित शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चयनकर्ता अब भविष्य की टीम बनाना चाहते हैं

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयन समिति अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना चाहती है।

इसी वजह से यशस्वी जायसवाल को लंबा मौका देने की योजना बनाई जा रही है। उनका मानना है कि विश्व कप से पहले मिलने वाले करीब 20 वनडे मुकाबलों में जायसवाल को लगातार खिलाना जरूरी है, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले 8 वनडे मैचों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत करीब 30 रहा और सिर्फ एक अर्धशतक उनके बल्ले से निकला। ऐसे में चयनकर्ता टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं।

विराट कोहली पर पूरा भरोसा

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर दोनों इस बात पर सहमत हैं कि विराट कोहली अभी भी भारतीय टीम के लिए सबसे अहम बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनकी शानदार फिटनेस, लगातार अच्छा प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम में अपनी जगह को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है।

चयनकर्ताओं की नजर में विराट अभी भी वनडे टीम की पहली पसंद हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि किसी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

रोहित शर्मा अपने भविष्य को लेकर अंतिम फैसला खुद करेंगे। यदि वह आगे भी खेलना चाहते हैं तो उस पर बातचीत हो सकती है, लेकिन चयनकर्ताओं का फोकस अब नई पीढ़ी को तैयार करने पर है। ऐसे में आने वाले दिनों में रोहित शर्मा के करियर को लेकर बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है