इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बाद, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो

जुलाई 22, 2026

Spread the love
Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ हाल में तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नंगे पैर नजर आए।

साथ ही इसको लेकर कुछ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए थे। इस दौरान किंग कोहली के साथ उनकी पत्नी व बाॅलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा भी नजर आईं।

देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह वायरल वीडियो

दूसरी ओर, इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो मैन इन ब्लू को इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 388 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए लगातार दो अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड दौरे का अंत किया। चेज मास्टर विराट कोहली ने दूसरे वनडे में 68 और तीसरे वनडे में 74 रनों की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली ने तोड़ा द्रविड़ का ये खास रिकाॅर्ड

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरी वनडे सीरीज में 48 की औसत व 109.09 के स्ट्राइक रेट से कुल 144 रन बनाए। इन रनों के साथ ही विराट कोहली अब सभी फाॅर्मेट को मिलाकर भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

कोहली ने इस मामले में विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ के ऑलटाइम 2645 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने इतने रन 46 पारियों में बनाए थे। तो वहीं, 37 वर्षीय कोहली ने इंग्लैंड में खेले गए 60 मैचों में 2781 रन बनाकर राहुल द्रविड़ को पीछे कर दिया।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है