SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

अगस्त 9, 2026

Spread the love

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा

Team India (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। बता दें यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी।

हालांकि, दासगुप्ता ने जो भारतीय टीम चुनी है उसकी गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाजों का बोलबला है, जो दर्शाता है कि गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की स्पिन गेंदबाजी मैच की दिशा तय कर सकती है।

दासगुप्ता ने चुने तीन भारतीय स्पिनर

दासगुप्ता ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग XI में तीन स्पिनरों को शामिल करने की वकालत की है और स्पिन अटैक के लिए रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के नामों का सुझाव दिया है। गाले का मैदान स्पिन बॉलिंग में मदद करने वाली पिच के लिए जाना जाता है और ऐसा लगता है कि इसी वजह से उन्होंने यह रणनीति अपनाई है। लेकिन, उन्होंने रणजी ट्राॅफी के पिछले सीजन में 30 विकेट लेने वाले 33 वर्षीय सारांश जैन को शामिल नहीं किया है।

इस भारतीय टीम को लेकर उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “अगर दो सीमर खेल रहे हैं, तो गुरनूर को टीम में होना चाहिए। गुरनूर हाल ही में इंडिया ‘A’ के साथ भी थे, इसलिए उन्हें उस अनुभव का फायदा मिलेगा। तो गुरनूर और सिराज मेरे सीमर होंगे, और मुझे रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर देखने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।”

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता द्वारा चुनी हुई भारतीय टीम

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका बनाम भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, शनिवार, 15 अगस्त से बुधवार, 19 अगस्त 2026 तक – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

दूसरा टेस्ट, रविवार, 23 अगस्त से गुरूवार, 27 अगस्त 2026 तक – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है